नई दिल्ली. Oppo A17k को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 10,499 रुपए रखी गई है. यह फोन एक ही वेरिएंट 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा. इसे नेवी ब्लू और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा. फोन को ओप्पो इंडिया की साइट पर कमिंग सन के साथ लिस्ट किया गया है. इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1.1 है. इसमें 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है. इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है.
https://मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ, क्लास में बच्चों के साथ बैठे दिखे पीएम मोदी
इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ ऑटोफोकस है. इस लेंस का व्यू 78 डिग्री है. फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. ओप्पो A17k की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11a/b/g/n, ब्लूटूथ v5.3, GPS/A-GPS, ग्लोनास, Beidou, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का ऑडियो जैक मिलेगा. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 5000mAh की बैटरी है और फोन का कुल वजन 189 ग्राम है.
https://भाजपा में फिर बड़ा बदलाव, 13 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति










