আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुकुटधर पाण्डेय के नाम पर होगा चन्द्रपुर कॉलेज, सीएम ने की घोषणा

Published on: October 19, 2022
---Advertisement---

सक्ती. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नवगठित जिला सक्ती के चन्द्रपुर विश्राम गृह में विभिन्न समाजों के प्रमुख और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों और उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की. स्व. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति समिति की मांग पर मुख्यमंत्री ने चन्द्रपुर के कॉलेज का नामकरण मुकुटधर पाण्डेय के नाम पर करने की बात कही और पुस्तकालय की मांग पर सहमति जताते हुए डभरा में सब्जी मंडी खोलने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज की मांग पर भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, उरांव समाज की मांग पर मुक्तिधाम में शेड निर्माण और माली समाज की मांग पर धर्मशाला के लिए 20 लाख रुपए, ग्राम खैरा में मैत्री समाज के भवन के लिए 10 लाख रुपए, कबीर समाज के सत्संग भवन के लिए 20 लाख रुपए स्वीकृत करने की भी घोषणा की.

https://गेहूं, सरसों सहित कई रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी

इसी प्रकार अन्य समाज में निषाद समाज, चन्द्रा समाज, यादव समाज, नाई समाज, संवरा समाज, केशरवानी समाज द्वारा जमीन की मांग के संबंध में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कहा कि शासकीय जमीन के लिए कलेक्टर के पास आवेदन करें और जमीन समाज के नाम पर रजिस्ट्री होने के बाद आर्थिक सहयोग की बात कही. कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ग्राम पंचायत टुण्ड्री में कृषि कॉलेज की मांग पर मुख्यमंत्री ने पहले वहां भवन होने की बात कही. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर को इस विषय में जानकारी देने के निर्देश भी दिए और कहा कि एक समिति बनाकर कॉलेज का संचालन किया जाए.

https://ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट ने भारत में भी बढ़ाई चिंता

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now