আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के मायके में ईडी की दबिश

Published on: October 18, 2022
---Advertisement---

रायपुर. ईडी के अधिकारियों ने मंगलवार को रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के मायके में दबिश दी है. सुबह पांच बजे पहुंचे अधिकारी गरियाबंद के पाण्डुका में कई घरों में जांच कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक ईडी के 12 अधिकारियों की एक टीम ने सुबह 5 बजे पाण्डुका में गरियाबंद की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू का दरवाजा खटखटाया. पहले तो परिवारवालों ने टीम को अंदर नहीं आने दिया, लेकिन कुछ देर बाद टीम घर के अंदर चली गई. बाद से टीम वहां जांच कर रही है. लक्ष्मी साहू कलेक्टर रानू साहू की मां हैं. वहीं शैलेंद्र साहू उनके चचेरे भाई हैं.

https://गेहूं, सरसों सहित कई रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी

ईडी की टीम वहां दस्तावेजों को खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि मैनपुर में एक 12 एकड़ के तालाब के भी इस परिवार के नाम होने की जानकारी सामने आई थी, क्योंकि इसकी प्रारंभिक रजिस्ट्री में परिवार का नाम था. इस एंगल पर भी जांच की जा रही है. छापे की कार्रवाई के लंबा चलने की आशंका जताई जा रही है. ईडी की एक बड़े सर्च ऑपरेशन के तौर पर 11 अक्टूबर की सुबह प्रदेश के 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके केंद्र में कोयला ढुलाई से जुड़ा नेटवर्क था. एजेंसी ने रायपुर के अलावा कोरबा, रायगढ़, महासमुंद आदि जगहों पर ध्यान केंद्रित किया.

https://‘शायद मैं किसी की मौत हूं’, वैशाली ठक्कर का ये वीडियो हो रहा वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now