আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी

Published on: October 16, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. पुलिस को वैशाली के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस एक्ट्रेस की आत्महत्या करने की वजह तलाश रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. सुसाइड नोट से एक्ट्रेस की आत्महत्या करने की जानकारी मिलने की उम्मीद है. बता दें कि वैशाली टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. वैशाली कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकी थीं.

https://CBI ने डिप्टी सीएम को भेजा समन, सिसोदिया बोले- सत्यमेव जयते

वैशाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी. इस शो में उन्होंने संजना का रोल प्ले किया था. इसके बाद वैशाली ‘ये है आशिकी’ शो में भी नजर आई थीं.  वैशाली ‘ससुराल सिमर का’ शो में अपने किरदार अंजलि भारद्वाज के लिए जानी जाती थीं. ससुराल सिमर का शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. वैशाली ने इसके अलावा सुपर सिस्टर, मनमोहिनी सीजन 2 में भी शानदार काम किया था. वैशाली को आखिरी बार टीवी शो ‘रक्षाबंधन’ में देखा गया था.

https://तीन वाहनों की टक्कर में 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now