আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अगस्त के मुकाबले सितंबर रहा सस्ता, घटी थोक महंगाई दर

Published on: October 14, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सितंबर में आम जनता को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है और थोक महंगाई दर नीचे आई है. भारत सरकार की ओर से जारी WPI के आंकड़ों के अनुसार सितंबर में थोक महंगाई दर महीने दर महीने आधार पर घटकर 10.70 फीसदी पर आ गई है. अगस्त में थोक महंगाई दर 12.41 फीसदी पर रही थी. थोक महंगाई दर के सितंबर में 11 फीसदी से ज्यादा आने का अनुमान जताया जा रहा था जो कि 10.5 फीसदी से कुछ ही ज्यादा आया है. महंगाई दर के आंकड़े आए हैं और इनमें गिरावट से पता चलता है कि खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में मामूली गिरावट से ये दर घटी है. थोक महंगाई दर के 11 फीसदी से नीचे आने के चलते महंगाई से मामूली राहत मिलने का संकेत समझा जा सकता है.

https://राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को सिर्फ भाजपा की सरकार बनाने की चिंता : नामदेव

सितंबर में खाद्य महंगाई दर भी घटी है और ये 8.08 फीसदी पर आ गई है जो कि इससे पिछले महीने अगस्त में 9.93 फीसदी पर रही थी. हालांकि सब्जियों की महंगाई दर में जोरदार इजाफा देखा गया है और ये सितंबर में 39.66 फीसदी पर आ गई है. अगस्त में ये 22.29 फीसदी पर रही थी. सितंबर में अत्याधिक बारिश के चलते सब्जियों की कीमतों में इजाफा देखा गया है. सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर में थोक महंगाई दर में मुख्य हिस्सा मिनरल तेल, खाने-पीने के सामान, क्रूड और पेट्रोलियम के साथ नैचुरल गैस प्रोडक्ट्स, केमिकल और केमिकल प्रोडक्ट्स, बेस मेटल्स, इलेक्ट्रिसिटी (बिजली), टेक्सटाइल आदि का रहा है.

https://‘फोन भूत’ का पहला गाना ‘किन्ना सोना’ रिलीज, ग्लैमरस अवतार में नजर आईं कैटरीना

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now