नई दिल्ली. कृषि मंत्रालय ने ऑफिशियल स्टेटस जारी कर कन्फर्म कर दिया है कि 17-18 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी. दरअसल, पूसा मेला ग्राउंड पर आयोजित एग्री स्टार्ट एप कॉन्क्लेव के साथ-साथ पीएम किसान सम्मान सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा. इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 20 हजार करोड़ रुपए की राशि जारी की जाएगी. खरीफ फसलों की कटाई के बाद रबी फसलों की बोआई के लिए किसानों को पैसों की जरूरत पड़ती ही है.
https://आंगनबाड़ी सहायिका और पुत्र पर चाकू से प्राणघातक हमला
ऐसे में अब कृषि मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करके कन्फर्म कर ही दिया है कि 17 अक्टूबर से ही किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 12 किस्त के 2000 रुपए आने शुरू हो जाएगे. जाहिर है कि पीएम किसान योजना के तहत 10 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को साल में 6,000 रुपए दिए जाते हैं. ये सम्मान राशि तीन किस्तों में चार महीने के अंतराल पर दो-दो हजार रुपए की किस्तों में ट्रांसफर होती है. इससे छोटे और सीमांत किसानों को खेती-किसानी और व्यक्तिगत खर्चों को निपटाने में मदद मिलती है.
https://कम कीमत में Nokia G11 Plus भारत में लॉन्च, 3 दिन तक चलेगी बैटरी










