আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्ट्रेस की हार्ट अटैक से मौत, मां की भूमिका के लिए थीं मशहूर

Published on: October 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. फिल्म और टीवी एक्ट्रेस तिलोत्तमा खुंटिया का हार्ट अटैक से निधन हो गया. वह मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म और एक्ट्रेस तिलोत्तमा खुंटिया (49) की भुवनेश्वर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. एक्ट्रेस को पिछले कुछ दशकों में उड़िया टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में ‘मां’ की भूमिकाएं निभाते हुए देखा गया है. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 5 अक्टूबर को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 12 अक्टूबर की शाम कथित तौर पर उन्होंने दिल का दौरा पड़ने से अंतिम सांस ली.

https://छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, मुआवजा का ऐलान

बता दें कि तिलोत्तमा खुंटिया की बेटी भी उड़िया फिल्म और टेलीविजन इंड्स्ट्री में एक प्रमुख अभिनेत्री हैं. उनके पति हिमांशु सामल एक निर्देशक, लेखक और डायलॉग राइटर हैं. देविका अरुंधति सामल और अनुभूति सामल अभिनेत्री की दो बेटियां हैं. बता दें कि पिछले दिनों ही पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस चेतना राज (21) का निधन हुआ था. एक्ट्रेस ने अपनी अंतिम सांसें बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ली. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस चेतना राज की जान प्लास्टिक सर्जरी कराने के कारण हुई थी.

https://काशीगढ़, दतौद और मलनी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की घोषणा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now