नई दिल्ली. सोने के दाम में सोमवार को दिखी जबरदस्त गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है. चांदी में कल 2000 रुपए की भारी गिरावट के बाद आज भी सुस्ती के साथ ट्रेड देखा जा रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना आज 154 रुपए प्रति 10 ग्राम के लिए सस्ता हुआ है. सोने के दाम एमसीएक्स पर 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 50,869 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हैं और ये दिसंबर वायदा के रेट हैं. आज चांदी के दाम देखें तो ये करीब एक फीसदी सस्ती हुई है. चांदी में आज 567 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 567 रुपए की गिरावट के साथ दिसंबर वायदा के लिए 58535 रुपए प्रति किलो के रेट पर मिल रही है.
https://गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाली याचिका खारिज, SC ने कहा- क्या यह अदालत का काम है?
अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमती मेटल्स की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 543 रुपए गिरकर 51,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पिछले कारोबार सत्र में सोना 52,168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके अलावा चांदी 2,121 रुपए की भारी गिरावट लेकर 59,725 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पहले 61,846 प्रति किलो पर थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भावों में आज भारी गिरावट आई. सोने का हाजिर भाव 1.83 फीसदी गिरकर 1,665.88 डॉलर प्रति औंस हो गया है. पिछले कई कारोबारी सत्रों से सोने का भाव गिर रहा है. सोने के साथ ही आज चांदी के भाव में भी गिरावट आई है. चांदी का हाजिर भाव आज 3.11 फीसदी गिरा है 19.51 डॉलर प्रति औंस हो गया है.










