बिलासपुर. मामूली विवाद पर 17 साल के लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद हमलावर फरार हैं. जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (43) किराना दुकान चलाता है. घर में उसकी पत्नी सरोजनी (39) अनिश अजय (17) और नेहा अजय (12) रहते हैं. रविवार की रात करीब 8.30 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था. तभी गांव के ही दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे. आवाज देने पर मंगतूराम ने अपने लड़के अनिश को गुटखा देने के लिए बोला. गुटखा देने के बाद पैसे देने के बजाए दोनों युवक रौब दिखाने लगे तो अनिश से झगड़ा शुरू हो गया. पैसे नहीं देने पर जब झगड़ा शुरू हुआ, तब मंगतूराम उसकी पत्नी और बेटी भी बाहर निकल गए.
https://कबीरधाम जिले को मेडिकल कॉलेज, सिंचाई परियोजना समेत कई सौगात
इस दौरान मंगतूराम ने बीच-बचाव किया, तब आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया. बाद उसकी पत्नी और बेटी भी विवाद में आ गए. इस हमले में मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी भी घायल हो गए. झगड़ा बढ़ने पर मंगतूराम का परिवार दोनों युवकों पर हावी होने लगा, तब एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे गोली अनिश के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि फायरिंग होने के बाद पड़ोसी और रिश्तेदार जब तक वहां पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो गए थे. उन्होंने घायलों को तत्काल मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही अनिश की मौत हो गई. वहीं, मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
https://भारत-पाक के इन 2 खिलाड़ियों ने जीते ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स







