कबीरधाम. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सोमवार को कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने इस दौरान कवर्धा के सुदूर वनांचल ग्राम झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आमजनों से सीधा संवाद किया. मुख्यमंत्री ने सहसपुर लोहारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विकास के लिए कई सौगातें दीं. उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ ही झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन, ग्राम झलमला के हाईस्कूल और कन्या आश्रम में बाउंड्रीवॉल निर्माण, ग्राम झलमला में मंदिर से लेकर आंगनबाड़ी भवन तक और टॉवर से लेकर हाईस्कूल भवन तक सीसी रोड निर्माण,
https://गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाली याचिका खारिज, SC ने कहा- क्या यह अदालत का काम है?
रेंगाखार, चिल्फी, पोंडी और नगर पंचायत पिपरिया में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ग्राम बोइरकछरा से गंडईखुर्द तक मार्ग निर्माण, कवर्धा पोड़ी मुख्य मार्ग से ग्राम परसहा गाड़ाघाट तक सड़क निर्माण, कुसुमघटा से बोइरकछरा मार्ग में फोक नदी पर उच्चस्तरीय पुल, ग्राम सहसपुर लोहारा ब्लॉक सहसपुर लोहारा पथरा पुल, मरपा पुल निर्माण, वार्ड-9 में नया तालाब का सौंदर्यीकरण, वार्ड 2-3 में मुक्तिधाम से बासीनझोरी सड़क और पुलिया निर्माण, वार्ड 11 में मुक्तिधाम के उन्नयन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उड़ियाखुर्द से कौहारी मार्ग पुल-पुलिया सहित ग्राम खोलवा से ग्राम कुम्हारी सिंघनपुरी तक सड़क निर्माण, ग्राम घुघरी से ग्राम मरपा तक सड़क निर्माण तथा 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए घटोला जलाशय के निर्माण की भी घोषणा की.
https://VIDEO : शिल्पा शेट्टी ने बताई ‘पति’ और ‘ससुराल’ की समस्या, नहीं रुकेगी हंसी







