আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बिजली गुल होने पर चौकी प्रभारी ने जेई को मारा थप्पड़, निलंबित

Published on: October 10, 2022
---Advertisement---

बालोद. बिजली गुल होने पर चौकी प्रभारी ने ऑफिस में घुसकर जूनियर इंजीनियर को गाली-गलौज कर थप्पड़ मार दिया. जानकारी के अनुसार मामला लोहारा थाना क्षेत्र के मंगचुवा चौकी क्षेत्र का है. शनिवार शाम 6 बजे से भंवरमरा से जुन्नापानी के बीच 33 KV लाइन में ब्रेकडाउन था. इसके कारण मंगचुवा और कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद थी. इस बीच रात करीब 9 बजे मंगचुवा स्थित बिजली ऑफिस में मंगचुवा चौकी प्रभारी एएसआई दुलारू राम भांडेकर दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए. यहां उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की, फिर विवाद करने लग गए.

https://VIDEO : शिल्पा शेट्टी ने बताई ‘पति’ और ‘ससुराल’ की समस्या, नहीं रुकेगी हंसी

बाद गालियां देते हुए जूनियर इंजीनियर नुपेंद्र कुमार को थप्पड़ मार दिया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. रविवार को इस मामले में जेई नुपेंद्र कुमार ने लोहारा थाने में शिकायत की है. उन्होंने बताया कि वहां सुधार का काम किया जा रहा था. दो बस्ती में बिजली आ भी गई थी. केवल मंगचुवा बस्ती ही बचा हुआ था. मैं अपने ऑपरेटर के साथ कंट्रोल रूम में था. इसी दौरान यह घटना घटी है. जेई ने पुलिसवाले के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है. इधर, इस मामले में एसपी जितेंद्र सिंह यादव ने एएसआई भांडेकर को निलंबित कर दिया है. उन्होंने कहा कि भांडेकर के खिलाफ जांच होगी. इसके अलावा विभागीय कार्रवाई अलग से होगी.

https://दिसंबर 2022 तक गड्‌ढेमुक्त हों सड़कें, नहीं मिलनी चाहिए शिकायत : सीएम

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now