আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही, तीन ठेकेदारों सहित ईई को नोटिस

Published on: October 9, 2022
---Advertisement---

रायगढ़. कलेक्टर रानू साहू ने रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण, नवीनीकरण कार्य और पूंजीपथरा-गेरवानी के मध्य जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तीन ठेकेदारों सहित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस के अनुसार कुर्रूभांठा-रक्सापाली-कछार-उसरौठ-तारापुर-पुटकापुरी-सुपा से राष्ट्रीय राजमार्ग-216 मार्ग निर्माण कार्य समय-सीमा पूर्ण होने के एक वर्ष पश्चात भी नहीं पूर्ण करने पर मेसर्स बारबरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड सूरजपुर

https://गैंगरेप मामले में पीड़िता को 50 लाख रुपए देने की मांग, सीएम का फूंका पुतला

एवं धरमजयगढ़-कापू मार्ग समय-सीमा पूर्ण होने पश्चात भी नहीं पूर्ण करने पर मेसर्स सुनील कुमार अग्रवाल, रायगढ़ और रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण कार्य, पूंजीपथरा-गेरवारी के मध्य जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने पर मेसर्स बीबी वर्मा कंस्ट्रक्शन कोरबा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. ईई पीडब्ल्यूडी को सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति व कार्यादेश जारी होने के बाद भी कार्य में प्रगति नहीं आने व अपेक्षित मरम्मत कार्य नहीं कराए जाने को लेकर नोटिस जारी किया गया है.

https://बच्चा चोर की अफवाह, लोगों ने फेरीवालों को बेदम पीटा

https://भ्रष्टाचार की शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई, 3 साल से जमे पटवारियों का तबादला के निर्देश

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now