मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. नाबालिग के साथ गैंगरेप के मामले में रविवार को भाजपाइयों ने प्रेसवार्ता ली. भाजपा ने पीड़िता को 50 लाख रुपए देने की मांग मुख्यमंत्री से की है. भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे प्रदेश में लाखों रुपए दे सकते हैं तो इस पीड़िता को क्यों नहीं. भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि यूथ कांग्रेस का नगर अध्यक्ष इस गैंगरेप का मास्टरमाइंड है, जिसे तत्काल पद से हटाना चाहिए. पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि ऐसी घटनाओं से महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं, जिस पर दंडात्मक कार्रवाई जरूरी है.
https://मामा के घर जा रहे दो भाईयों की सड़क हादसे में मौत
पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाना चाहिए, जिससे इस मामले में जल्द से जल्द फैसला और आरोपियों को फांसी की सजा मिले. प्रेसवार्ता के बाद भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने चिरमिरी थाने जाकर मामले में हो रही कार्रवाई की जानकारी लेने के साथ थाने के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. इधर, विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने भाजपाइयों के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और जो फरार हैं उसे भी जल्द पकड़ने की बात कही जा रही है.
https://भ्रष्टाचार की शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई, 3 साल से जमे पटवारियों का तबादला के निर्देश







