नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा ने इस्लाम के लिए मनोरंजन इंडस्ट्री को कह दिया है, क्योंकि उनके धर्म में उनके पेशे की अनुमति नहीं है. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. सहर अफशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- मैं आप सभी से बताना चाहती हूं कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया है और मैं अब इससे जुड़ी नहीं रहूंगी. मैं अपना बाकी का जीवन इस्लामी शिक्षाओं और अल्लाह के नियमों के अनुसार बिताऊंगी. मैंने अतीत में जिस तरह से अपना जीवन जिया है, उसके लिए मैं अल्लाह से क्षमा चाहती हूं.
https://महासमुंद में बाइपास और बेलसोंडा में ओवरब्रिज निर्माण वार्षिक योजना में शामिल
सहर अफशा ने आगे लिखा- बड़ी सफलता और धन पाने के बाद भी मैं संतुष्ट नहीं थी. क्योंकि मैंने बचपन में भी इस तरह के जीवन का सपना नहीं देखा था. यह सब संयोग से हुआ कि मैं इस इंडस्ट्री में आ गई और आगे बढ़ती रही. लेकिन अब मैंने यह सब खत्म करने का फैसला किया है. मैं अपना बाकी का जीवन अल्लाह के आदेश के अनुसार बिताने का इरादा रखती हूं. मैं अनुरोध करती हूं कि अल्लाह मुझे एक ईमानदार जीवन दे. मुझे उम्मीद है कि मैं इस दुनिया को उस जीवन से नहीं जानूंगी, जो मैंने अब तक जिया है, बल्कि उस जीवन से जिसे मैं आगे जीऊंगा.










