আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Oppo A77s भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस

Published on: October 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. नए स्मार्टफोन Oppo A77s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे स्टेरी ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर में पेश किया गया है. इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपए है. इसमें 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 1612×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. डिस्प्ले के साथ 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. इसके साथ स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 मिलता है.

https://कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में सीएम ने कहा- विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करें, एसपी रात्रि गश्त में निकलें

इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W SuperVOOC की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि फोन को 71 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है. इसके साथ AI सपोर्ट वाला सेफ चार्जिंग फीचर भी दिया गया है. इसमें डुअल अल्ट्रा लिनियर स्टीरियो स्पीकर है. फोन को वॉटरप्रूफ के लिए IPX4 और IPX5 की रेटिंग मिली है.

https://पिता ने डांटा तो रेल की पटरी पर लेट गया बेटा, GRP ने बचाई जान

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now