আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिकायत के बाद मंत्रालय में अटैच खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के भृत्य की सेवा समाप्त

Published on: October 7, 2022
---Advertisement---

रायपुर. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग रायपुर में कलेक्टर दर पर पदस्थ भृत्य (मंत्रालय में अटैच) चन्द्रदीप टंडन को पद से हटा दिया गया है. विदित हो कि उक्त भृत्य द्वारा मोबाइल के माध्यम से मैदानी क्षेत्र के कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों से कार्य करवाने के एवज में पैसों की मांग की जाने की शिकायत शासन को प्राप्त हुई थी. जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा भृत्य की सेवा समाप्त कर दी गई है.

https://साधुओं की पिटाई मामले में 4 गिरफ्तार, 35 संदिग्धों की तलाश जारी

14 समाजों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि की सौगात

जगदलपुर. विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख रस्मों में एक मुरिया दरबार में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि की सौगात दी. टॉउन क्लब मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ाई समाज, कायस्थ समाज, घसिया समाज, नाई समाज, कलार समाज, यादव समाज,  विश्वकर्मा समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, सुंडी समाज, उरांव(कुडुख) समाज, साहू समाज, मुंडा समाज पोटानार व सौतनार और भतरा समाज के सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए पट्टा प्रदान किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बस्तर  जिले के 437 ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सुविधाओं के लिए ग्रामीण सचिवालय का शुभारंभ किया. साथ ही टीबी मुक्त्त बस्तर अभियान के लिए निःक्षय बस्तर का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री के समक्ष जिले के 108 ग्रामों में फ्री वाई फाई सेवा के लिए जिला प्रशासन और बीएसएनएल के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया.

https://दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now