दुर्ग. बच्चा चोरी के शक में तीन साधुओं की पिटाई मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं 35 संदिग्धों की तलाश की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में योगेंद्र साहू उर्फ छोटू, सत्य नारायण चक्रधारी, भूपेंद्र वर्मा उर्फ कान्हा और सितेंद्र महतो शामिल है. बता दें कि चरोदा क्षेत्र में कहीं से तीन साधु आ रहे थे. उसी दौरान किसी ने हल्ला करना शुरू कर दिया कि ये साधु बच्चा चोरी करते हैं. बाद कुछ युवकों ने उन साधुओं को पीटना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे लोगों की भीड़ वहां जुट गई. कई लोग एक साथ दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए और साधुओं को जमकर पीट दिया. इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी.
https://दामाद के मुंह पर गोबर पोता, चप्पल की माला पहना कर डीजे पर निकाला जुलूस
कुछ ही देर बाद पुलिस का एक जवान मौके पर पहुंचा और उसने किसी तरह से तीनों साधुओं को एक टैक्सी में बिठा दिया. दूसरे पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाया गया. तब तक भीड़ उस टैक्सी तक भी पहुंच गई और वहां भी साधुओं को मारा गया. पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में बेवजह ही इनसे मारपीट की गई है. बताया गया है कि जिन साधुओं की पिटाई की गई है वह राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ के रामवास मोहल्ले के रहने वाले हैं. इनका नाम राजबीर सिंह, अमन सिंह और श्याम सिंह है. तीन रेलवे क्षेत्र चरोदा में काफी समय से किराए का मकान लेकर रह रहे थे. यहां वे राशन और कपड़े मांग कर अपना जीवन गुजारा कर रहे थे.
https://बाबा वेंगा की भविष्यवाणी की चर्चा पर रोई रूसी सैनिक की पत्नी







