আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शासकीय कर्मियों के लिए लगेंगी फेस रीडिंग मशीन, मनमानी पर होगी कार्रवाई

Published on: October 6, 2022
---Advertisement---

जांजगीर-चाम्पा. शासन के आदेश-निर्देश और कलेक्टर की हिदायतों को नजरअंदाज करने वाले ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर जल्दी ही कार्रवाईकी गाज गिरेगी जो समय पर न तो अपने कार्यालय पहुंचते हैं और न ही निर्धारित समय तक कार्यालय में रहते हैं. जिले में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के संबंध में जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार आ रही शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी कार्यालयों में फेस रीडिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया है. इन मशीनों के कार्यालय में लगने के पश्चात हर अधिकारी-कर्मचारी को निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति दर्शानी होगी, यही नहीं निर्धारित समय तक कार्य करने के बाद जाते समय भी उन्हें अपना चेहरा या फिंगरप्रिंट मशीन में दर्ज करना होगा.

https://जब नन्हीं सी बच्ची ने मंत्री डहरिया के चेहरे पर ला दी मुस्कान

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद जिले में देरी से आकर कार्यालय से जल्दी चले जाने की प्रवृत्ति पर जहां अंकुश लगेगी, वही जनता की समस्याओं का निराकरण एवं शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन भी आसानी से होगी. सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय आने के साथ ही अपना चेहरा सामने रखेंगे तो मशीन में ऑटोमेटिक चेहरा स्कैन होने के साथ समय भी दर्ज हो जाएगा. इसी तरह कार्यालयीन समय तक कार्य करने के बाद जाने के समय भी अपनी फेस रीडिंग करानी होगी. बताया जा रहा है कि विलंब से आने और जल्दी चले जाने वालों का रिकॉर्ड दर्ज होकर सॉफ्टवेयर में प्रेषित होंगी. उच्च अधिकारी लापरवाही पर वेतन कटौती के साथ अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकेंगे. एक्सपर्ट से फेस रीडिंग मशीन के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी लेने के साथ कलेक्टर ने मशीन को हाथों में लेकर बारिकी से परखा. अब जो मनमानी करेंगे, उसके विरूद्ध कार्रवाई करना आसान हो जाएगा.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now