नई दिल्ली. Oppo A17 भारत में लॉन्च हो गया है. इस फोने को मिडनाइट ब्लैक और सनलाइट ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा. फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए रखी गई है. इसे ओप्पो स्टोर और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है. कंपनी फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स के रूप में 1,500 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है. इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1.1 है। Oppo A17 में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो (720×1,612 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है.
https://‘आदिपुरुष’ को लेकर मचे हंगामे के बीच जानिए एक्टर्स की फीस
इसमें मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है. रैम को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस f/2.82 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है और फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ v5.3, GPS/ A-GPS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है. सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर मिलता है.
https://Samsung Galaxy A04s भारत में लॉन्च, 50MP कैमरे से है लैस










