बागबाहरा. जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर द्वारा आमरण अनशन की चेतावनी के बाद अंतत: फसल बीमा की बकाया दावा राशि 48.17 करोड़ आवंटित की है. अमरण अनशन के 2 दिन पूर्व फसल बीमा कंपनी और विभाग द्वारा बागबाहरा ब्लॉक के 7 गांवों, महासमुंद जिले के 35 गांवों सहित पूरे प्रदेश के 123 गांवों के किसानों की राशि मंजूरी और भुगतान करने का स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है. इससे किसानों में खुशी की लहर है. उल्लेखनीय है कि श्रीमती चंद्राकर के नेतृत्व में बागबाहरा क्षेत्र के सात गांवों के किसान कलेक्टर कार्यालय के सामने में धरने पर बैठ गए थे, तब प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर राशि भुगतान करने व बीमा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने आंदोलनरत किसानों को लिखित में आश्वासन दिया था, तब आंदोलन समाप्त किया गया था.
https://Samsung Galaxy A04s भारत में लॉन्च, 50MP कैमरे से है लैस
जब लिखित आश्वासन के 15 दिन बाद भी किसानों को भुगतान करने संबंधित कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो श्रीमती चंद्राकर ने 6 अक्टूबर से आमरण अनशन करने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. तब कलेक्टर ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बीमा कंपनी को निर्देशित किया. मंगलवार को बीमा कंपनी ने किसानों के खाते में राशि जमा करने की जानकारी देते हुए स्मिता हितेश चंद्राकर को बीमा राशि स्वीकृति का पत्र देते हुए आमरण अनशन स्थगित करने आग्रह किया. श्रीमती चंद्राकर ने किसानों से कहा है कि विभाग और बीमा कंपनी द्वारा दी गई जानकारी एवं पत्र के आधार पर 6 अक्टूबर का आमरण अनशन स्थगित किया जाता है.
https://दीवार ढहने से 3 बच्चों की मौत, घर के आंगन में खेल रहे थे







