मुंगेली. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस राजपूत ने आदेश जारी कर गौठान के कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत राजपुर के सचिव अर्जुन लाल यादव द्वारा गौठान में गोबर खरीदी नहीं कराने, गौठान कार्य में सहयोग नहीं करने, कारण बताओ नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं देने और ग्राम पंचायत उजियारपुर के सचिव बलरामदास मानिकपुरी द्वारा गौठान निर्माण कार्य में दायित्व का निर्वहन नहीं करने, टीकाकरण कार्य में सहयोग नहीं करने एवं शासन की फ्लैगशीप योजना में रुचि नहीं लेने के कारण दोनों सचिवों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में अर्जुन लाल यादव का मुख्यालय जनपद पंचायत मुंगेली और बलरामदास मानिकपुरी का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
https://कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह का ट्वीट- चाह गई चिंता मिटी
कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर का किया औचक निरीक्षण
जांजगीर-चांपा. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सुबह 11 बजे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर का औचक निरीक्षण किया तथा स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने स्कूल परिसर में चल रहे चेकर टाइल्स निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति जांच करते हुए लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, स्टाफ कक्ष सहित सभी कक्षाओं का अवलोकन किया तथा स्कूल परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए जिले में बेहतर शैक्षणिक माहौल निर्मित करने कहा.







