আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सब्सिडी राशि भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग, उद्यानिकी अधिकारी गिरफ्तार

Published on: September 30, 2022
---Advertisement---

रायपुर. सब्सिडी राशि भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने पर ACB की टीम ने वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक कृषि कार्य करने वाले प्रार्थी ने एसीबी रायपुर में शिकायत कर बताया कि हाई वैल्यू ‘टमाटर’ का क्रॉप उत्पादन के लिए शासन की राज्य पोषित बाड़ी योजना के अंतर्गत सब्सिडी के लिए उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग में आवेदन दिया था. सब्सिडी राशि पारित करने के एवज में वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी परमजीत सिंह गुरूदत्ता सब्सिडी राशि 2,66,000 रुपए आवेदक के खाते में आने के बाद उसमें से 50 प्रतिशत राशि रिश्वत के तौर पर देने की मांग करने लगा.

https://दिवाली से पहले दी जाएगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त : सीएम

प्रार्थी के रिश्वत नहीं देने पर उनके निवास कार्यालय में आकर परमजीत सिंह के द्वारा राशि में से अपने लिए पारितोषिक राशि की मांग की गई. इस दौरान प्रार्थी ने पूरी बातचीत मोबाइल में रिकार्ड कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई के लिए ईओडब्ल्यू/एसीबी रायपुर से संपर्क किया. एसीबी रायपुर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शिकायत का गोपनीय सत्यापन एवं परीक्षण कराया. सत्यापन सही पाए जाने पर आरोपी परमजीत सिंह गुरूदत्ता के विरूद्ध धारा 7(1)(क) भ्रनिअधि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

https://Bhediya Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देगा वरुण धवन की फिल्म का टीजर!

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now