नई दिल्ली. मुंबई के अंधेरी इलाके में मॉडल आकांक्षा मोहन (30) ने चार बंगला इलाके के होटल में पंखे से लटककर अपनी जान दी. होटल में एक कमरा किराए पर लेकर मॉडल रहने आई थी. वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिया है. सुसाइड केस की जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब मॉडल ने होटल में चेक इन किया था. रात को खाने का ऑर्डर दिया था. गुरुवार को होटल का वेटर रूम की घंटी बजा रहा था. उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन रूम नहीं खुला.
https://देश के नए सीडीएस के तौर पर जनरल चौहान ने संभाला पदभार
बाद वेटर ने इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को दी. मैनेजर ने पुलिस को कॉल कर डिटेल दी. इसके तुरंत बाद होटल में पहुंच पुलिस ने रूम को मास्टर चाबी से खोला. फिर जो देखा उनके होश उड़ गए. मॉडल ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया था. होटल रूम से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में मॉडल ने लिखा था- क्षमा करें, इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है. किसी को परेशान ना करें. खुश नहीं हूं, शांति चाहिए बस. वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
https://Bhediya Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देगा वरुण धवन की फिल्म का टीजर!










