नई दिल्ली. Hero MotoCorp ने अपने नए Xtreme 160R Stealth 2.0 Edition को लॉन्च किया है. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,29,738 रुपए रखी है. हीरो एक्सट्रीम 160R स्टील्थ 2.0 को आज की स्मार्ट पीढ़ी के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपनी रोजमर्रा की शहर की सवारी में अपने व्यक्तित्व और आराम दोनों की तलाश करते हैं. तकनीक-प्रेमी ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक, मोटरसाइकिल के साथ “हीरो कनेक्ट” एम्बेडेड है. यह एक स्मार्ट मोबिलिटी डिवाइस है जिसके जरिए राइडर्स कनेक्टेड रहते हैं, और इससे वे लाइव लोकेशन का पता लगा सकते हैं. एक आधुनिक स्ट्रीटफाइटर और रियल वर्ल्ड के परफॉर्मेंस के लिए मानदंड सेट करते हुए, नए हीरो एक्सट्रीम 160R स्टील्थ 2.0 एडिशन में 163 cc एयर-कूल्ड बीएस-6 अनुपालन इंजन मिलता है.
https://चलती कार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान
जिसमें एक्ससेन्स तकनीक और एडवांस्ड प्रोग्राम-ईंधन-इंजेक्शन शामिल हैं. यह इंजन 6500 rpm पर 15.2PS का पावर आउटपुट देता है. यह बाइक 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.7 सेकंड में हासिल कर सकती है. नई एक्सट्रीम 160R स्टील्थ 2.0 की सड़क पर मौजूदगी कुछ खास है. मैट ब्लैक शेड, टेलिस्कोपिक फोर्क, फ्रेम और पिलियन ग्रिप पर आकर्षक रेड एक्सेंट इसके लुक में इजाफा करते हैं. ओवरऑल डिजाइन के साथ नया बेली श्राउड एक्सट्रीम की सड़क पर उपस्थिति को बढ़ाता है, और नक्कल गार्ड से बेहतर सुरक्षा मिलती है.
https://2022 Mahindra Alturas G4 2WD हाई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










