नई दिल्ली. 1 अक्टूबर से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. ये बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे. इन बदलावों के बारे में आपको जानकारी होगी तो किसी भी तरह की समस्या से बच सकते हैं.
कार्ड की बजाय टोकन से खरीदारी
एक अक्टूबर से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम में बदलाव किया जा रहा है. 1 अक्टूबर से कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन रूल बदलने जा रहा है. ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सरकार नियमों में बदलाव कर रही है. जिससे फ्रॉड की घटनाओं को रोका जा सके. कार्ड के बदले टोकन से पेमेंट की व्यवस्था लागू होने के बाद फ्रॉड के मामलों में कमी आएगी.
म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन जरूरी
एक अक्टूबर के बाद म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए नॉमिनेशन डिटेल देना जरूरी होगा. ऐसा नहीं करने वाले निवेशकों को एक घोषणा पत्र भरना होगा और उसमें नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा करनी होगी. डिक्लेरेशन में नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा करनी होगी। इससे पहले यह नियम 1 अगस्त 2022 से ही अमल किया जाना था.
https://PFI पर लगा पांच साल का प्रतिबंध, 8 अन्य संगठन भी बैन
टैक्स देने वालों को अटल पेंशन नहीं
एक अक्टूबर से अटल पेंशन योजना का लाभ आयकर रिटर्न भरने वाले नहीं ले सकेंगे. इसका साफ मतलब है कि जिन लोगों की आय 2.50 लाख रुपए से अधिक है वह अटल पेंशन योजना में निवेश नहीं कर सकेंगे. इस योजना के तहत हर महीने पांच हजार रुपये पेंशन मिलती है.
31 सितंबर से बंद हो जाएगी सब्सिडी
1 अक्टूबर से दिल्ली में फ्री बिजली की को लेकर नियम बदल जाएगा. बिजली बिल पर दिल्ली सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी को 31 सितंबर के बाद बंद कर दी जाएगी. अब सब्सिडी के लिए अप्लाई करने वाले उपभोक्ताओं को ही इसका लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में इस नए नियम को लेकर ऐलान किया था.
रसोई गैस की कीमत में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी एक अक्टूबर से रसोई गैस की कीमत में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो भी इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा.
https://शहनाज गिल ने गाया खूबसूरत गाना, वायरल हो रहा वीडियो
लागू होने जा रहा ये नया प्लान
वायु प्रदूषण से जंग के लिए एक अक्टूबर से दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति तक पहुंच जाता है. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत उन सभी कार्यों पर रोक लगाई जाती है, जो प्रदूषण बढ़ाने में सहायक हैं. ऐसे में धुआं फैलाने वाले जनरेटरों से लेकर वाहन तक आदि सभी पर इसका असर पड़ेगा. सर्दियों की शुरुआत होते ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है.










