नई दिल्ली. एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इस बार शहनाज गिल ने ऐसा गाना गाया कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. इस वीडियो में शहनाज शाहरुख खान की फिल्म का गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं. शहनाज ने जैसे ही ये गाना अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके फैंस के साथ शेयर किया तो सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई. इस वीडियो में शहनाज फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म का टाइटल सॉन्ग गाते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि शहनाज ने ये गाना स्टूडियों में रिकॉर्ड किया है.
https://अबॉर्शन के लिए महिला को पति की परमिशन लेने की जरूरत नहीं : HC
वीडियो में शहनाज गाना गाते हुए काफी इमोशनल भी नजर आ रही हैं. शहनाज गिल इस वीडियो में पर्पल कलर का कुर्ता पहने नजर आ रही हैं. वीडियो में शहनाज न्यूड मेकअप के साथ बालों को ओपन किए हुए दिखीं. हमेशा की तरफ शहनाज का लुक उनके फैंस को पसंद आ रहा है और वो अपनी मासूमियत से लोगों को फिर से इंप्रेस कर रही हैं. शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए फैंस से पूछा- ‘कैसा लगा ये गाना?’ एक्ट्रेस ने जैसे ही ये सवाल पूछा तो फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करने लगे. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
https://Kawasaki ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती रेट्रो बाइक, जानिए कीमत










