नई दिल्ली. Vivo Y16 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपए और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपए रखी गई है. इसे स्टेलर ब्लैक और ड्रिजलिंग गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा रिटेल पार्टनर से हो रही है. कोटक, IDFC, OneCard, BOB, Federal, AU bank बैंक के कार्ड से Vivo Y16 को खरीदने पर 1,000 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा. इसमें डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है और इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 है. वीवो Y16 के साथ 6.51 इंच की IPS LCD एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है.
https://स्वागतम मैया : जानिए मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री के बारे में
इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए वीवो ने Vivo Y16 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. इसके कैमरे के साथ पैनोरमा, लाइव फोटो, टाइम लैप्स, प्रो और डॉक्यूमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं. कनेक्टिविटी के लिए Vivo Y16 में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, GPS और GLONASS मिलेगा. वीवो के इस फोन में टाईप-सी चार्जिंग है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग भी है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
https://नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, खुद घर आएंगी मां लक्ष्मी










