रायपुर. डीडी नगर इलाके की पुलिस को एक 27 साल के युवक की लाश मिली है. हाईवे पर मौजूद कार शोरूम के पिछले हिस्से की खुली जगह पर लाश पड़ी थी. मरने वाले की पहचान 27 साल के चंदन यादव के रूप में हुई. चंदन ऑटो चलाता था. वह सरोना के भैंसथान इलाके में अपने भाई मनीष यादव के साथ रहता था. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो कुछ दूरी पर एक ऑटो खड़ा नजर आया. जांच टीम ने ऑटो में खून लगा देखा. अंदर कुछ डॉक्यूमेंट मिले. गाड़ी के नंबर की जांच करने पर चंदन यादव का नाम मिला. सरोना इलाके में खोजबीन के बाद इसके परिजन की जानकारी मिली. बाद उसके घर वालों को सूचना दी गई.
https://नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, खुद घर आएंगी मां लक्ष्मी
चंदन के भाई मनीष ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को सुबह चंदन ऑटो लेकर काम पर निकला था. रात तक वह घर नहीं लौटा, और उसके मोबाइल नंबर पर उससे संपर्क नहीं हुआ. पुलिस मनीष को घटनास्थल पर लेकर पहुंची. चंदन को पहचान पाना मुमकिन नहीं था उसके हाथ पर बने ओम का टैटू देखकर मनीष ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह उसके भाई की लाश है. अब तक हुई जांच में यह बात सामने आई है कि, किसी भारी चीज से पहले चंदन पर हमला हुआ. बाद आरोपी ने धारदार हथियार से उसके चेहरे की खाल उधेड़ दी. आंखें निकाल ली ताकि उसकी पहचान ना हो सके. हालांकि कपड़ों और टैटू की वजह से घर वालों ने चंदन की शिनाख्त की है. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.
https://2022 Mahindra Alturas G4 2WD हाई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







