আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हेमा मालिनी के तंज पर राखी सावंत का जवाब- स्मृति इरानी पार्ट 2 बन के दिखाउंगी

Published on: September 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी से पूछा गया था कि क्या कंगना मथुरा से चुनाव लड़ने वाली हैं. इस सवाल से हेमा भड़क गई थी और उन्होंने तंज कसते हुए मीडिया से कहा कि अच्छी बात है, मेरा विचार भगवान के ऊपर है. भगवान कृष्ण सब जानते हैं. कोई और जो यहां के सांसद बनना चाहेंगे उनको तो आप बनाने नहीं देंगे. आप लोगों ने सबके दिमाग में ऐसा डालकर रखा है कि फिल्म स्टार ही बनेगा. आपको मथुरा में सब फिल्म स्टार ही चाहिए. कल को राखी सावंत को भी भेज देंगे. अब हेमा मालिनी की बातों का राखी सावंत ने जवाब दिया है. राखी ने कहा- जी दोस्तों, मैं शुक्रगुजार हूं कि पीएम मुझे ये जिम्मेदारी देना चाहते हैं और इस बार मुझे चुनाव में खड़ा कर रहे हैं.

https://2022 Mahindra Alturas G4 2WD हाई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

इसका ऐलान हेमा मालिनी जी ने कर ही दिया है. मैं देश की सेवा के लिए ही पैदा हुई हूं और देश की सेवा ही करना चाहती हूं. हमारे प्रधानमंत्री जी चाय बनाते बनाते पीएम का काम कर सकते हैं, तो मैं बॉलीवुड में रहते-रहते सीएम क्यों नहीं बन सकती. जरूर मैं बनूंगी आप सब का आशीर्वाद चाहिए. तो 2024 में अब आप मुझे चुनाव लड़ते हुए देखेंगे. लेकिन किसके ऑपोजिट, ये सरप्राइज है. राखी ने आगे कहा कि- दरअसल इस बारे में पीएम मोदी जी और अमित शाह जी खुद बोलने वाले थे. लेकिन, खैर छोड़ो. पीएम मोदी कहें या हेमा मालिनी एक ही बात है. मैं अब स्मृति इरानी पार्ट 2 बन के दिखाउंगी. मैं बहुत खुश हूं कि मैं इलेक्शन लड़ने वाली हूं. प्लीज मुझे सपोर्ट कीजिए. हेमा दी, शुक्रिया मेरे बारे में इतनी अच्छी बात कहने का.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now