আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शहरों में भी मोबाइल मेडिकल टीमें करेंगी लोगों का इलाज, 2 अक्टूबर को प्रदेश के 13 नगर निगमों में शुरू होगी मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना

Published on: September 16, 2019
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ के वनांचलों और दूरस्थ इलाकों में हाट-बाजारों में मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा किए जा रहे इलाज के अच्छे परिणाम को देखते हुए सरकार इसे शहरी स्लम क्षेत्रों में भी शुरू करने जा रही है. प्रदेश के 13 नगर निगमों के स्लम क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन सवेरे 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मोबाइल मेडिकल टीम मौजूद रहकर लोगों का इलाज करेंगी. मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कुछ जरूरी जांच के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी दी जाएंगी. गांधी जयंती पर आगामी 2 अक्टूबर से मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम वाले सभी जिलों के कलेक्टरों को इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

http://जिस बम ने मचाई थी बालाकोट में तबाही, वायुसेना को मिला उसका एडवांस वर्जन

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 13 नगर निगमों में करीब एक लाख 71 हजार परिवार स्लम क्षेत्रों में रहते हैं. इन परिवारों के लगभग 7 लाख 80 हजार लोगों के उपचार की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए सरकार मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही मोबाइल मेडिकल टीम उपलब्ध करा रही है. मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के लिए शुरूआती तौर पर रायपुर नगर निगम में 3, भिलाई और कोरबा में दो-दो तथा अन्य नगर निगमों में एक-एक मोबाइल मेडिकल टीम तैयार करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इसके लिए सर्वसुविधायुक्त जगह के चयन, आवश्यक साफ-सफाई, बिजली, पानी, फर्नीचर, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था, मोबाइल मेडिकल टीम के गठन और पर्याप्त मात्रा में दवाईयों के भंडारण के निर्देश दिए हैं.

http://दुर्ग समेत कई रेलवे स्टेशनों, मंदिरों को उड़ाने की धमकी, मिली चिट्ठी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now