আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘मैंने पायल है छनकाई’ के रीमिक्स को लेकर ट्रोल हो रहीं नेहा, फाल्गुनी पाठक ने भी जताई नाराजगी

Published on: September 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में फाल्गुनी पाठक के ‘मैंने पायल है छनकाई’ गाने का रीमिक्स रीलीज किया है. इस गाने को ना केवल नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है बल्कि वो गाने में खुद भी नजर आ रही हैं. नेहा ने जैसे ही ये गाना रिलीज किया तो कुछ यूजर्स को उनका ये रीमिक्स पसंद नहीं आया और वो सिंगर को जमकर ट्रोल करने लगे. कई यूजर्स का कहना है कि नेहा ने ना केवल इस गाने से छेड़छाड़ की है बल्कि उसे बिगाड़ भी दिया है. वहीं इस गाने की ओरिजनल सिंगर फाल्गुनी पाठक ने भी अपनी नाराजगी सोशल मीडिया जाहिर की.

https://टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, रोहित की तूफानी पारी

यह गाना 90 के दशक का सुपरहिट गाना है. इस गाने का रीमिक्स सुनकर जहां एक ओर यूजर्स भड़क उठे तो इस गाने की ओरिजनल सिंगर फाल्गुनी पाठक ने भी बिना कहे अपनी नाराजगी जताई. फाल्गुनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ यूजर्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. इन स्क्रीनशॉट में यूजर्स नेहा कक्कड़ को रीमिक्स की वजह से ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘नेहा कक्कड़ को थोड़ा तो दिमाग इस्तेमाल करना चाहिए.’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘मैं बचपन की यादों को सॉरी बोलना चाहती हूं. जिसे बुरी तरह से बर्बाद किया गया है. बंद करो ये पाप. क्यों कोई इसे बैन कर सकता है?’

https://लापता रिसेप्शनिस्ट की हत्या, भाजपा नेता का बेटा समेत 3 गिरफ्तार

https://www.instagram.com/reel/CiwIZejo1qc/?utm_source=ig_web_copy_link

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now