जांजगीर-चाम्पा. सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने निकले कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बुधवार को अफरीद, सोंठी और पिपरदा और गोविंदा में गौठान का निरीक्षण किया. अफरीद में बनाए जा रहे अतिरिक्त शेड को देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले से शेड होने के बाद भी नए की जरूरत क्या है. यहां एक शेड्युक्त भवन को विगत 2 साल से बनते देख सख्त नाराजगी जताई और कहा कि दिन भर आप लोग क्या करते हैं?
https://छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस के साथ मारपीट, लड़की ने नोंच दिया चेहरा
एक छोटा सा शेड नहीं बनवा पा रहे हैं. दो साल में कई घर बन जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह शासन का पैसा बर्बाद क्यों कर रहे हो. यहां न तो ठीक से मुर्गी पालन हुआ, न मशरूम उत्पादन हुआ. सरकार इतनी सुविधाएं दे रही है. पैसे का सदुपयोग करना सीखिए और यहां के लोगों को आगे बढ़ाइए. कलेक्टर ने आरईएस एवं ग्राम सचिव को तीन माह के भीतर निर्माण पूरा करने अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहने की बात कहते हुए स्व-सहायता समूह के सदस्यों को आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने कहा.
https://कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, हार्ट अटैक के बाद 42 दिन से चल रहा था इलाज







