আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट

Published on: September 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एमसीएक्स (MCX) पर सोना मामूली गिरावट के साथ खुला. सोने में पिछले कई दिनों से गिरावट का रुख बना हुआ है. सोमवार को एमसीएक्स पर 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 0.22 फीसदी नीचे आकर 49,272.00 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. सोने की कीमतों में गिरावट की वजह से इसका भाव 6 महीने के निचले स्‍तर पर इस समय चल रहा है. पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में कमी सरकार की ओर से सोने पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी में कटौती करने के फैसले के बाद आई थी.

https://एक्ट्रेस दीपा ने की खुदकुशी, रिलेशनशिप में चल रही थीं दिक्कतें

वहीं, चांदी की कीमतों में शुरूआती कारोबार में हल्की तेजी देखने को मिल रही है. चांदी सुबह के सत्र में 0.20 फीसदी तेजी के साथ 56,832.00 रुपए प्रतिकिलोग्राम पर चल रही है. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. आज सोने का भाव 0.30 फीसदी नीचे आकर लगभग 1669.00 डॉलर प्रति औंस के आस-पास चल रहा है. इसी तरह आज चांदी का हाजिर भाव भी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में तेज हुआ है. चांदी इस समय 19.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

https://वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now