महासमुंद. रुपए झरन व डबल करने के नाम पर ठगी करने के आरोप में बागबाहरा पुलिस ने महिला तांत्रिक समेत तीन को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार मौलीमुड़ा निवासी पवन रात्रे (28) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के फुलवारी चौक में वे पान ठेला का संचालन करते हैं. करीब 4 माह पूर्व गांव के महेन्द्र यादव और माटखरोरा का सुरेश पारधी ने बताया कि खरियार रोड निवासी लता साहू रुपए डबल करने का कार्य करती है. उनके बहकावे में आकर उन्होंने घर में रखे 1 लाख 30 हजार रुपए को डबल कराने के लिए उनके साथ खरियार रोड लता साहू के घर चला गया. महिला द्वारा उक्त रकम को अपने घर आलमारी में रखी स्टील पेटी में रखकर बोली सभी बाहर चले जाओ. कुछ देर बाद आकर बोली की उनकी रकम पेटी से गायब हो गई है.
https://यूट्यूबर को मारी गोली, नक्सलियों के खिलाफ अपलोड किए थे 19 वीडियो
रुपए मांगने लगा तो महेन्द्र यादव, सुरेश पारधी और लता साहू उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे. जान बचाने के लिए मैं वहां से भाग निकला. पुलिस ने मामले में लता, महेन्द्र और सुरेश के खिलाफ धारा 420, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी शुरू की. मुखबिर की सूचना पर महेन्द्र यादव, सुरेश पारधी, लता साहू को घर से पकड़ा. महेन्द्र के पास से 15 हजार रुपए जब्त किया गया व बाकी 5 हजार रुपए खाने-पीने में खर्च करना बताया. सुरेश पारधी के पास से 41000 रुपए जब्त किया गया व बाकी 4000 रुपए खाने-पीने में खर्च करना बताया. लता साहू के पास से 65 हजार रुपए जब्त किया गया. आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबाहरा में धारा 420, 506, 34 के तहत कार्रवाई की गई.
https://सरकारी अस्पताल के प्रति बढ़ा विश्वास, मरीजों की संख्या तीन गुना बढ़ी







