गरियाबंद. जिले से महज 8 किलोमीटर दूर ओडिशा के नबरंगपुर जिले में एक यूट्यूबर को गोली मार दी गई. दो दिन पहले हुई इस वारदात की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आया है कि हिंदू मरकाम (33) ने नक्सलियों के खिलाफ 19 वीडियो अपलोड किए थे. हिंदू मरकाम गरियाबंद के शोभा थाना क्षेत्र के भुतबेड़ा गांव में पिछले 10 सालों से अपने मामा के घर रह रहा था. हालांकि एक-दो महीने पहले वो अपने गृह ग्राम नबरंगपुर जिले के कुमली गांव चला गया था.15 सितंबर को वो कुमली से भुतबेड़ा गांव आने के लिए निकला था, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे सुनसान इलाके में उसका रास्ता रोककर कुछ लोगों ने नजदीक से उसकी कनपटी पर गोली मार दी.
https://सरकारी अस्पताल के प्रति बढ़ा विश्वास, मरीजों की संख्या तीन गुना बढ़ी
लोग उसे मृत समझकर उसका वीडियो बना रहे थे, लेकिन उसके करवट बदलने पर पता चला कि वो जिंदा है. तुरंत रायघर पुलिस को खबर की गई. पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है. कुछ समय बाद ये खबर भी आई थी कि उसकी मौत हो गई, पर ओडिशा पुलिस ने कहा कि युवक का इलाज अभी जारी है. उसे बरमपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बता दें कि दो महीने पहले युवक का घर जला दिया गया था, जिसके बाद उसने साहस दिखाते हुए नक्सलियों के खिलाफ लगातार 19 वीडियो अपलोड किए थे. वो अपने वीडियो में नक्सलियों को गलत बताता था, उनकी करतूतों की पोल खोलता था.
https://बच्ची ने ‘सामी-सामी’ पर किया ऐसा डांस, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे मिलना है इससे







