नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प ने Splendor Plus के लिए एक नया कलर ऑप्शन लॉन्च किया है. कंपनी ने Hero Splendor Plus का नया सिल्वर नेक्सस ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 70,658 रुपए है. नए रंग को शामिल करने के बाद, यह एंट्री-लेवल कम्यूटर मोटरसाइकिल अब कुल छह रंगों में उपलब्ध है. स्प्लेंडर प्लस के 6 नए कलर स्कीम हैं – सिल्वर नेक्सस ब्लू, ब्लैक विद पर्पल, ब्लैक विद स्पोर्ट्स रेड, हैवी ग्रे विद ग्रीन, मैट शील्ड गोल्ड और ब्लैक विद सिल्वर. नई पेंट स्कीम की शुरुआत के अलावा मोटरसाइकिल में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है.
https://पीएम मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़े चीते, कैमरे में खुद कैद की तस्वीरें
स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है. यह इंजन 8,000 rpm पर 7.9 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और इसमें हीरो का i3S आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम भी मिलता है. हार्डवेयर के मामले में, इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल स्प्रिंग-लोडेड शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं. ब्रेकिंग के लिए दोनों व्हील्स में ड्रम ब्रेक मिलते हैं और इसमें एक इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है.
https://ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के 55 पदों पर होगी भर्ती, 22 को इंटरव्यू










