नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने पावरस्टार पवन सिंह के गाने पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कमाल के एक्सप्रेशंस दिखा रही हैं. इसमें उनकी कातिल अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं. आम्रपाली ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो साड़ी में गांव की शादीशुदा महिला के किरदार में नजर आ रही हैं. वो मांग में सिंदूर लगाए एक देहाती महिला के गेटअप में नजर आ रही हैं. मगर सिंपल और सादगी भरे लुक में वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं.
https://कार्य में लापरवाही बरतने पर सचिव निलंबित, सीईओ बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
उनके एक्सप्रेशंस तो इसमें कमाल के देखने के लिए मिल रहे हैं. इसमें वो सजी-धजी बेहद ही प्यारी लग रही हैं. उनका वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा- परदेसी मोर सजना. इसमें देखा जा सकता है कि वो पवन सिंह के गाने ‘रहिता आंख के सोझा’ पर शानदार एक्सप्रेशंस दिखा रही हैं. इसके वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. इसे काफी पसंद किया जा रहा है और लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
https://उत्तम चिकित्सा सेवा हेतु शुरू होगी मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना










