मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर/सक्ती. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती जिलों का शुभारंभ किया. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में जिलों की कुल संख्या 33 हो गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का शुभारंभ किया. साथ ही उन्होंने 200 करोड़ 73 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री का फूलमाला, मुकुट पहनाकर, पुष्प वर्षा तथा सरोपा भेंट कर स्वागत किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चिरमिरी के 100 बिस्तर अस्पताल को जिला अस्पताल बनाने, मनेन्द्रगढ़ के सिद्ध बाबा मंदिर को पर्यटन विभाग द्वारा विकसित करने और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकास के लिए तीन-तीन करोड़ देने के घोषणा की.
https://कोहली ने अनुष्का-वामिका के नाम किया 71वां शतक, बताया जश्न में क्यों चूमी थी रिंग
इसी तरह मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सक्ती को 33वें जिला के रूप में अस्तित्व में लाते हुए इस जिले को 153 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर इस नए जिले के विकास के लिए 3 करोड़ की अतिरिक्त राशि स्वीकृत किए जाने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने सक्ती जिले को विकास की राह में आगे बढ़ाने और प्रशासनिक गतिविधियों को संचालित करने के साथ आम नागरिको की सहूलियतों का ख्याल रखते हुए सक्ती को एक नए जिले के रूप में अलग शक्ति भी दी.
https://‘थैंक गॉड’ का ट्रेलर रिलीज, चिद्रगुप्त बन सिद्धार्थ के कर्मों का हिसाब करेंगे अजय






