रायपुर/आरंग. चरित्र शंका पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक आरंग थाना क्षेत्र के अकोली (भाऊ) निवासी मेमीचंद उर्फ नेमीचंद धीवर (55) अपनी पत्नी बिरझा धीवर (48) पर शक था. मेमीचंद को लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और मर्द के साथ अवैध संबंध है. यही वजह है दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था. इस बीच मंगलवार रात को बिरझा धीवर खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी. बच्चे भी दूसरे कमरे में सो रहे थे.
https://ऐश्वर्या राय की ‘पोन्नियिन सेलवन’ का ट्रेलर रिलीज, बाहुबाली को भी भूल जाएंगे आप
उसी दौरान मेमीचंद ने पहले कुल्हाड़ी से बीवी पर वार किए. बाद गला दबाकर महिला की हत्या कर दी. इधर, वारदात के वक्त महिला की आवाज सुनकर बच्चे भी कमरे तक गए. उन्हें देखकर आरोपी भाग गया था. के बाद बच्चों ने पहले परिजनों को इस घटनाक्रम की सूचना दी. फिर पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई. बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गांव से ही गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है.
https://शिक्षकों के 12489 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का होगा आयोजन







