नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म नॉर्थ की ऑडियंस के अलावा साउथ के लोगों के लिए भी खास है. क्योंकि गुडबाय से पुष्पा स्टार रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में फैमिली बॉन्ड दिखाया गया है. कहानी खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली है. इस कहानी में इमोशंस, कॉमेडी और ड्रामा सबकुछ है. ट्रेलर में रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन के बीच नोकझोंक मस्ट वॉच है. अमिताभ और नीना, जिस सीन में साथ आए छा गए हैं.
https://सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. वे कम सीन्स में दिखे हैं पर जबरदस्त लगे हैं. उन्हें फिल्म का सरप्राइज पैकेज भी कह सकते हैं. रश्मिका मंदाना इंप्रेसिव लगी हैं. मां (नीना गुप्ता) की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर हुए श्यापे, फैमिली मेंबर्स के अलग अलग विचारों और तौर तरीकों को दिखाती ये फिल्म परिवार की महत्वता के बारे में भी बताती है. अमिताभ बच्चन ने रश्मिका मंदाना के पिता का रोल प्ले किया है. नीना गुप्ता मां के रोल में हैं. मूवी में पवैल गुलाटी, अभिषेक खान, साहिल मेहता, पायल थापा अहम रोल में दिखेंगे. ये फिल्म सिनेमाघरों में 7 अक्टूबर को रिलीज होगी.
https://घुमाने के बहाने दोस्त के घर ले जाकर अनाचार, आरोपी गिरफ्तार










