रायपुर. कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल खत्म हो गई है. बता दें कि 22 अगस्त से यह कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर थे. गुरुवार को इस हड़ताल में शामिल तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक की थी. इसमें हड़ताल खत्म करने पर सहमति नहीं बन पाई थी, लेकिन शुक्रवार को हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई. इस मामले में मंत्री रविंद्र चौबे कर्मचारियों से सरकार की ओर से बात कर रहे थे.वर्तमान में कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता मिल रहा है इसे 34% किए जाने की मांग थी जो 6% अटका हुआ था उसे देने की बात तय हो गई है.
https://Tata Nexon EV Jet Edition लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक विजय झा ने बताया दिवाली या राज्योत्सव के आसपास इस राशि का भुगतान कर्मचारियों को किया जाएगा. एरियस भी मिलेगा. इसी वादे के बदले अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल खत्म की है. आज सभी जिलों में कर्मचारी-अधिकारी लौट जाएंगे और सोमवार से काम शुरू होगा. फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा है कि फेडरेशन ने मुख्य सचिव को जो सुझाव दिया था. सरकार ने सभी सुझाव को स्वीकार कर लिया है. समझौता मंत्री रविन्द्र चौबे के बंगले में हुआ है. उन्होंने मुख्यमंत्री से सहमति लेकर फेडरेशन के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया. आज से आंदोलन को स्थगित किया जाता है. सभी साथी अपने कार्यालय में तत्काल उपस्थिति दें.







