रायगढ़. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोगों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए जाने जाते हैं. ऐसा ही नजारा नवापारा(अ) गांव में देखने को मिला जब वे लोगों से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मिलने पहुंचे. कार्यक्रम में एक युवा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोडेकेला गांव में सड़क नहीं है, बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना होता है, कृपया सड़क बनवा दें. स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए सड़क बनवाने के निर्देश जारी कर दिए.
https://हाईकोर्ट की टिप्पणी- समाज में बढ़ रही यूज एंड थ्रो की सोच
इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने लारा एनटीपीसी में प्रभावित बेरोजगार युवाओं की मांग पर कहा कि आपके संघर्ष में मैं भी साथ देने आया था, पता चला है कि कुछ लोगों को नौकरी मिल गई है. बाकी सभी लोगों के लिए लारा एनटीपीसी के अधिकारियों को निर्देश देंगे कि प्रभावित योग्य लोगों को तत्काल रोजगार उपलब्ध कराएं. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कुछ माह के अंतराल के बाद फिर से भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत रायगढ़ के नवापारा (अ) से हुई. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में पिछले पौने 4 साल में अभूतपूर्व विकास हुए हैं। गरीब, किसान और महिलाओं के हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं. सभी लोगों को आगे आकर इनका लाभ उठाना चाहिए.
https://प्राइवेट स्कूल टीचर्स को भी मिलेगा ग्रेच्युटी का लाभ, SC का आदेश






