नई दिल्ली. सौराष्ट्र की फेमस लोकगायिका वैशाली बलसारा की गला दबाकर हत्या की गई थी. सोमवार को आई उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है. शनिवार मध्य रात्रि को उनके पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. वहीं, रविवार को वलसाड के पारडी में नदी किनारे एक कार से संदिग्ध हालत में शव बरामद किया गया था. शनिवार को अपनी महिला मित्र से मिलने के बहाने घर से निकली थी. लेट हो जाने पर उनके पति हरेश ने उनसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ था.
https://पत्नी ने ससुराल जाने से किया इनकार तो पति ने दांत से काट ली नाक
बाद करीब 2 बजे हरेश बलसारा ने वलसाड सिटी पुलिस को वैशाली के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रविवार को पुलिस ने उसकी तलाश शुरु की. वलसाड जिले के पारडी पुलिस थाने को पार नदी के पास एक लावारिस कार में महिला के पड़ी होने की सूचना मिली. पुलिस ने वहां पहुंचकर संदिग्ध कार को देखा तो उनका शव आगे की तरफ पायदान पर पड़ा था. बहरहाल, पुलिस सभी पहलुओं से हत्या की जांच कर रही है.
https://राशिनुसार श्री गणेश जी को लगाएं भोग, पूरी होंगी मनोकामनाएं










