আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

1 सितंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Published on: August 30, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक सितंबर से बैंकिंग, टोल-टैक्स और प्रॉपर्टी समेत कई तरह की सेवाओं में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. इसके अलावा गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जा सकती है.

टोल टैक्स में होगा इजाफा

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स का इजाफा होने जा रहा है. यानी 1 सितंबर से आपको ज्यादा टैक्स का भुगतान करना होगा. छोटे वाहन मालिक जैसे जैसे कार चालकों को इस एक्सप्रेसवे से जाने के लिए प्रति किलोमीटर 10 पैसे ज्यादा का भुगतान करना होगा. वहीं, कॉमर्शियल वाहनों को 52 पैसे ज्यादा टोल टैक्स देना होगा.

पीएनबी केवाईसी

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को 31 अगस्त तक अपनी केवाईसी को अपडेट कराना है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका खाता ब्लॉक हो जाएगा यानी आपको अपने अकाउंट का इस्तेमाल करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

https://दिलजीत की फिल्म ‘जोगी’ का ट्रेलर रिलीज, 1984 के सिख विरोधी दंगे की कहानी

बीमा पॉलिसी के प्रीमियम में कटौती

IRDAI ने बताया है कि 1 सितंबर से पॉलिसी का प्रीमियम कम हो जाएगा. इरडा की ओर से जनरल इंश्योरेंस के नियमों में किए गए बदलाव के बाद ग्राहकों को 30 से 35 फीसदी की जगह अब सिर्फ 20 फीसदी की कमीशन एजेंट को देना होगा. इससे लोगों का प्रीमियम कम हो जाएगा.

घर खरीदना हो जाएगा महंगा

इसके अलावा अगर आप घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. सरकार ने गाजियाबाद में सर्किल रेट की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है. बता दें सर्किल रेट की कीमतों में 2 से 4 फीसदी तक का इजाफा करने का फैसला लिया गया है. प्रॉपर्टी के बढ़े हुए सर्किल रेट्स 1 सितंबर 2022 से लागू हो जाएंगे.

गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

इसके अलावा सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है तो इस बार भी यानी 1 सितंबर को भी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किए जाएंगे. इनमें इजाफा या फिर कटौती कुछ भी हो सकती है.

https://22 अगस्त से निरंतर हड़ताल में शामिल कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now