नई दिल्ली. फेमस पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘जोगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसकी दर्दनाक कहानी 1984 के सिख विरोधी दंगे पर आधारित है. अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 16 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. जिसके हौंसले बुलंद हो, उनकी हिम्मत तोड़ना नामुमकिन हो जाता है। ऐसा ही है एक लड़का, जिसका नाम है जोगी. दिलजीत दोसांझ इस मूवी में जोगी के दमदार किरदार में हैं. एक ऐसी कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें दोस्ती, साहस और एक उम्मीद है.
https://22 अगस्त से निरंतर हड़ताल में शामिल कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
मूवी की स्टार कास्ट की बात करें तो अमायरा दस्तूर, जीशान अय्यूब, हितेन तेजवानी और कुमुद मिश्रा सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 16 सितंबर, 2022 को होगा. दिलजीत ने कहा कि ‘जोगी’ 1984 में दिल्ली में स्थापित प्रतिकूल परिस्थितियों में एक अच्छी दोस्ती और साहस की कहानी को उजागर करती है. यह फिल्म तीन एकीकृत दोस्तों की लड़ाई की भावना की एक रोमांचक, भावनात्मक यात्रा है. बता दें कि दिलजीत दोसांझ पंजाबी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फेमस हैं. उन्होंने पहले भी कई फिल्मों में काम किया है. उनकी ‘उड़ता पंजाब’, ‘गुड न्यूज’ और Honsla Rakh जैसी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है. उन्होंने कई फेमस गाने भी गाए हैं.
https://वर्षा ऋतु समाप्त होते ही शाला भवनों की मरम्मत प्रारंभ करने के निर्देश










