আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तालाब में डूबने से 3 सगे भाई-बहनों की मौत

Published on: August 28, 2022
---Advertisement---

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. एक ही परिवार के 3 बच्चों की डबरी (तालाब) में डूबकर मौत हो गई. तीनों की मौत से परिवार और मोहल्ले में मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार मरवाही के पथर्री गांव के बहुटाडोल मोहल्ला निवासी रविवार को तुलसी और उनकी पत्नी खेत में काम करने के लिए गए थे. इसी बीच तुलसी सिंह की बड़ी बेटी चांदनी (16), बेटा सुधार (12) और बेटी भगवती (8) डबरी में नहाने गए. नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए. वहां उनका पैर फिसल गया और डूब गए.

https://पत्नी की प्रताड़ना का शिकार पति तलाक का हकदार : हाईकोर्ट

इधर, तीनों बच्चे काफी देर तक नजर नहीं आए, तो उनकी तलाश की गई. तब माता-पिता को एक बच्चे की लाश डबरी में तैरती मिली. बाद उन्होंने शोर मचाया, तो गांववाले वहां जुट गए. फिर तीनों बच्चों के शव डबरी में मिले. उन्होंने तीनों को पानी से बाहर निकाला. घटना की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को दी गई. बाद तीनों बच्चों को मरवाही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की. अपने तीनों बच्चों को खोकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

https://Redmi Note 11SE भारत में लॉन्च, कीमत 15 हजार रुपए से भी कम

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now