नई दिल्ली. Redmi Note 11SE भारत में लॉन्च हो गया है. इसकी कीमत 13,499 रुपए रखी गई है. इसे Bifrost ब्लू, Cosmic व्हाइट, स्पेस ब्लैक और थंडर पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री 31 अगस्त से फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से शुरू होगी. इसमें डुअल सिम के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 है. इसमें 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ DCI-P3 कलर गेमट और रीडींग मोड 3.0, सनलाइट मोड 2.0 है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1100 निट्स है और इसे ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला है. इसमें MediaTek Helio G95 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-G76 MC4 GPU है. इसमें 6 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 64 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज है जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा.
https://Teaser : एजुकेशन सिस्टम में घोटालों की पोल खोलती दिखेगी ‘शिक्षा मंडल’
Redmi Note 11SE में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट है. कैमरे के साथ नाइट मोड मिलेगा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग हो सकेगी. इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5, GPS/AGPS है. इसमें डुअल स्पीकर, 3.5mm का हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. इस फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है.
https://55 साल के शख्स को दिल दे बैठी 18 साल की लड़की, इस तरह हुई शादी










