अभनपुर. एक युवती को प्रेम-प्रसंग के चलते जलाने का मामला सामने आया है. प्रेमी के परिजोे ने उसकी प्रेमिका को आग के हवाले कर दिया. जिससे वह 85 फीसदी तक जल चुकी है. गंभीर हालत में उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शनिवार शाम को कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर पुलिस ने युवती के परिजनों का बयान लिया, तब पता चला कि गांव के लल्लू सतनामी से युवती का प्रेम-प्रसंग था. लल्लू के परिजन इससे नाराज थे. युवती को घर बुलाकर लल्लू के माता-पिता और भाभी ने मारपीट कर उसके शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी. पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है.
http://रामलीला में पीएम मोदी की रैली, खुफिया अलर्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
जानकारी के मुताबिक खोला गांव निवासी 20 वर्षीया युवती का गांव के ही लल्लू सतनामी से 2-3 साल से प्रेम संबंध चल रहा था. प्रेमी लल्लू ने 18 दिसंबर की शाम उसे अपने घर मिलने बुलाया. जब वह घर में मिलने गई, तो घर पर मौजूद लल्लू के माता-पिता और भाभी ने उसे किसी काम के घर से बाहर भेज दिया. फिर युवती से मारपीट की और उसे जिंदा जला दिया. जिससे वह 85 फीसदी तक झुलस गई. तत्काल उसे डॉयल 112 की मदद से रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़िता के भाई कमल नारायण की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
http://Vivo Y11 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स







