पिथौरा. बसना विकासखंड के तहत गढ़फुलझर स्थित गुरुद्वारा के जीर्णोद्धार के बाद इसके शुभारंभ हेतु रखे गए श्री अखंड पाठ की समाप्ति 28 अगस्त को होगी. इस दिन गढ़फुलझर गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है. कीर्तन के बाद गुरु का लंगर भी होगा. गढ़फुलझर गुरुद्वारा के प्रधान हरजिंदर सिंह हरजू ने बताया कि यहां गुरु नानक देव जी महाराज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी दा प्रकाश होना है. इसके तहत शुक्रवार को श्री अखण्ड पाठ साहिब जी आरम्भता सुबह 9 बजे, रविवार को श्री अखण्ड पाठ साहिब जी सम्पूर्णता सुबह 9 बजे होगी.
https://गुलाम नबी आजाद ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, सोनिया गांधी को भेजा 5 पन्नों का इस्तीफा
बाद सबद कीर्तन दरबार होगा. सुबह 10 से 11 बजे तक सबद कीर्तन का विशेष कार्यक्रम हमचाकर गोविंद के दुर्ग वालों का कार्यक्रम होगा. अंत में 11 से 12 बजे तक दीवान दी समाप्ति होगी. सुबह से दिन भर चाय-नास्ते की सेवा और दोपहर 12 बजे के बाद शाम तक गुरु के लंगर की लगातार सेवा होगी. कार्यक्रम में सराईपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा और महासमुंद सहित पूरे प्रदेश की संगत को आमंत्रित किया गया है. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने रायपुर सिक्ख समाज के रिंकू ओबेरॉय गढ़फुलझर पहुंचकर स्थानीय संगत के साथ तैयारियों में जुटे हैं.
https://विवाहिता युवती की मिली सड़ी-गली लाश, अनाचार के बाद हत्या की आशंका







