धमतरी. एक विवाहिता युवती की सड़ी-गली लाश मिली है. जानकारी के मुताबिक मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है. वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड गुरुवार को मुरुमसिल्ली बांध की तरफ गए थे. इसी दौरान उन्होंने बांध से आगे जंगल में लाश देखी थी. बाद उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू की, तब ये पता चला कि युवती की उम्र करीब 25 साल के आस-पास होगी और वह विवाहिता है. शरीर से कुछ कपड़ों को भी उतार दिया गया था.
https://सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोट के कई निशान, दो गिरफ्तार
चेहरा सड़ चुका है. इसलिए आशंका जताई जा रही है. पहले उसके साथ अनाचार किया गया है. बाद उसके सिर को कुचला गया है और मार दिया गया है. युवती के पैर में आल्ता भी लगा था. ऐसे में लगा रही है कि उसकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है. थाना प्रभारी ने बताया कि मुरुमसिल्ली बांध से करीब 2 किमी अंदर जंगल में लाश मिली है. जिस स्थिति में लाश मिली, संभवत: हफ्तेभर के अंदर शादी हुई है. प्रारंभिक जांच में अनाचार के बाद सिर कुचलकर हत्या करने की आशंका है.
https://SC-ST अधिनियम-1989 के तहत दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश







